Breaking
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
- CG Health News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों...
- CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों ...
CG Crime : मानव तस्करी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेले जाने के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतरारोड़ थाना पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के नेटवर्क से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार, बालिका को काम दिलाने का झांसा देकर उसकी जानकारी वाली लड़की चमेली ने रायगढ़ लाया, जहां बिन्दिया रात्रे, अभय यादव, चिकू खान और पूजा उर्फ बॉबी ने उसे दूसरे दिन सागर मध्यप्रदेश पहुंचाया और वहां 1.50 लाख रुपये में सुनील दिक्षित को जबरन शादी कराने के नाम पर बेच दिया, जिसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बालिका ने अवसर पाकर रेल मार्ग से रायगढ़ लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले में अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू हुई।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि बालिका को सुनील को बेचकर प्राप्त रकम को आपस में बांटा गया और खर्च के बाद बचे 7000 रुपये नकदी व मोबाइल जप्त किए गए। रायगढ़ पुलिस ने चमेली, बिन्दिया, चिकू, पूजा और सुनील दिक्षित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया, जबकि आरोपी अभय यादव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में पीटा एक्ट के तहत चेतावनी दी जा चुकी है और इस तरह के मानव तस्करी मामलों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।







