Breaking

CG CRIME : ऑनलाइन सट्टा खिलाते 6 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 10 April 2026

post

CG CRIME : महासमुंद सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “PowerX” नाम से चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोड़ारी स्थित एक ढाबे में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जांच के दौरान मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालन के पुख्ता सबूत मिले।


ऐसे चलता था नेटवर्क

 आरोपी WhatsApp ग्रुप “PowerX” के जरिए सट्टा संचालित करते थे। नेटवर्क में एडमिन पैनल, मास्टर पैनल और लॉगिन डिस्ट्रीब्यूशन की पूरी व्यवस्था थी

वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर पहचान छिपाई जाती थी। पैसों का लेन-देन PhonePe जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप से किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से iPhone, Vivo और Oppo सहित 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन और चैट के अहम सबूत मिले हैं।


 आरोपी कौन?

पूछताछ में सभी आरोपियों ने सट्टा नेटवर्क में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में 1 आरोपी महासमुंद का निवासी और 5 आरोपी रायपुर के निवासी


 आगे की कार्रवाई

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

You might also like!