Breaking

CG CRIME : सरकारी गोदाम के पीछे जुआ खेलते 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Chhattisgarh 09 February 2026

post

CG CRIME : जांजगीर-चांपा: जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में थाना मुलमुला और अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Advertisement


पुलिस ने घेराबंदी कर दी दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुरलीडीह स्थित शासकीय गोदाम के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से की गई इस रेड कार्रवाई ने जुआरियों को भागने का मौका तक नहीं दिया।


नगदी और ताश के पत्ते बरामद

पुलिस की इस रेड में मौके से कुल 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,110 रुपये नगद, 52 परी ताश के पत्ते अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।


गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

You might also like!