Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
CG Crime : ओडिशा से रायपुर आ रही कार से 75 लाख कैश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : महासमुंद: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर महासमुंद पुलिस ने करोड़ों की हेराफेरी और हवाला ट्रांजेक्शन के संदेह में एक बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने एक सफेद रंग की कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

टेमरी नाका में घेराबंदी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांटाबांजी (ओडिशा) से रायपुर की ओर एक कार में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने टेमरी नाका पर मोर्चा संभाला और वाहनों की सघन तलाशी शुरू की। इसी दौरान ओडिशा पासिंग की एक सफेद कार को रुकवाया गया, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए।
सीट के नीचे बैग में रखे थे 500-500 के नोटों के बंडल
कार की तलाशी के दौरान बीच वाली सीट पर रखे एक नीले रंग के बैग से नकदी के ढेर मिले। जिसमें कुल 75 लाख रुपये थे। सभी नोट 500-500 रुपये के थे।
60 सोना-चांदी व्यापारियों को बांटना था पैसा!
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र महानंद (बलांगीर) और महाप्रज्ञ जैन (कांटाबांजी) के रूप में हुई है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में ड्राइवर ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि यह पैसा रायपुर के सोना-चांदी व्यापारियों का है और शहर के करीब 60 अलग-अलग व्यापारियों को देने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, आरोपी इस भारी-भरकम राशि के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर पाए।
पुलिस ने नकदी के अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन और कार सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले की गंभीरता और बड़ी रकम को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।







