Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG Crime : शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा का रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पढ़ाई के बहाने किराए के मकान में रह रही एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी गौरव दुबे को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी गौरव दुबे (21 वर्ष), जो कि मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी का निवासी है, ने कॉलेज में जान-पहचान का फायदा उठाकर पीड़िता को शादी का प्रलोभन दिया और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसे धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने शोषण का सिलसिला जारी रखा और अंत में शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सरकंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी गौरव दुबे को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







