Breaking

CG Crime : नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 10 March 2026

post

CG Crime : रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

Advertisement


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने चक्रधरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ईला मॉल के पीछे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। बाद में आरोपी ने घटना किसी को न बताने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया।पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। 

You might also like!