Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Crime : नंबर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका बनी कातिल, हॉस्टल में घुसकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

CG Crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शुभम विहार इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाले युवक कामता उर्फ भोला मधुकर की उसकी ही प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी ने बेरहमी से हत्या कर दी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से आगबबूला होकर युवती चाकू लेकर हॉस्टल पहुंची और विवाद के दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद शातिर आरोपी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। युवक मृतक मूलतः रतनपुर के ग्राम कर्रा का रहने वाला था और उस्लापुर स्थित होटल में काम करता था।







