Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Crime : बिलासपुर महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, सुपारी किलिंग की साजिश नाकाम, 7 आरोपी गिरफ्तार
.webp)
CG Crime : बिलासपुर पुलिस ने शहर में सनसनी फैलाने वाले महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड की गुत्थी सुलझाते हुए एक खूंखार अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार केवल डकैती ही नहीं, बल्कि बिलासपुर के ही एक कारोबारी की 25 लाख रुपये की सुपारी (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने दिल्ली, यूपी और स्थानीय मददगारों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूपी और दिल्ली से बुलाए गए थे 'शूटर'
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैला है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं- विनोद उर्फ बिन्नू (अनूपपुर), करीम खान (बरेली), विजय लाम्बा (नई दिल्ली), मोनू उर्फ राहुल (नोएडा)। इरफान अली, नारद उर्फ सुमित श्रीवास और साजिशकर्ता राजू सोनकर।
प्रॉपर्टी विवाद में दी थी 25 लाख की सुपारी
इस गिरोह को पकड़ने पर जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला है। दयालबंद निवासी सब्जी व जमीन कारोबारी बंधु मौर्य की हत्या के लिए राजू सोनकर ने 25 लाख रुपये की सुपारी दी थी। गिरोह को 6 लाख रुपये एडवांस भी मिल चुके थे।
18 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने बंधु मौर्य पर पिस्टल तानकर उनकी हत्या की कोशिश की थी, लेकिन कारोबारी की सूझबूझ के कारण वे बाल-बाल बच गए। हत्या में नाकाम रहने के बाद गिरोह ने लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड और गिरफ्तारी
17 फरवरी को इस गिरोह ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर 2 किलो से अधिक सोना और नकदी लूट ली थी। सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचा। आरोपियों के पास से 5.33 लाख रुपये नगद, 6 धारदार चाकू, 1 देसी कट्टा, कारतूस, 6 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो समेत 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके निशाने पर होटल कारोबारी 'नेटी' भी थे। साथ ही वे सदर बाजार की एक बड़ी ज्वेलरी शॉप की तिजोरी उड़ाने की फिराक में थे और त्योहारों का इंतज़ार कर रहे थे।
आईजी और एसएसपी ने की टीम की सराहना बिलासपुर पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई पर रेंज आईजी और एसएसपी ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है और विशेष इनाम की घोषणा की है।







