Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : बस्तर में खूनी खेल: होली मेले में डबल मर्डर, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सनसनी

CG CRIME : जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय से सटे ग्राम कलचा में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब खुशियों भरे होली मेले में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर प्रवास से कुछ घंटे पहले हुई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मेले की खुशियां मातम में बदलीं
मिली जानकारी के अनुसार, नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में शनिवार रात होली मेले का आयोजन था। देर रात करीब 1:30 बजे, साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल का कुछ लोगों से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से दोनों पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
नगरनार पुलिस के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड में 3 युवक और एक नाबालिग के शामिल होने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। हत्या के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या तात्कालिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
CM के दौरे से पूर्व सुरक्षा पर सवाल
आज रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास है। वीआईपी मूवमेंट के बीच संभाग मुख्यालय के इतने करीब हुए डबल मर्डर ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा चाक-चौबंद पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।







