Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG CRIME : रायगढ़ में बोलेरो गैंग का आतंक खत्म, किडनैपिंग कर लूटने वालों को पुलिस ने पहुंचाया जेल

CG CRIME : रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में अपहरण और लूटपाट की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। ग्राम रायकेरा में बदमाशों ने एक युवक को जबरन बोलेरो में ठूंसा और उसे अगवा कर ले गए। हालांकि, अपराधियों के मंसूबे ज्यादा देर टिक नहीं सके और एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने बिजली की फुर्ती दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

डंडे से पिटाई और फिर लूटपाट
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक को जबरन बोलेरो में बैठाकर रायकेरा से ग्राम कया की ओर ले गए। वहां सुनसान जगह पर आरोपियों ने युवक को वाहन से उतारा और उस पर डंडों व मुक्कों से टूट पड़े। बेरहमी से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने युवक का ओप्पो मोबाइल छीन लिया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस हरकत में आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के मार्गदर्शन में टीम ने तत्काल घेराबंदी की और दबिश देकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन, युवक से लूटा गया मोबाइल फोन, मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया है।
जेल भेजे गए आरोपी
पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।







