Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG Crime : कांकेर में हैवानियत: मां-बाप के पास सो रही 6 साल की बच्ची को उठा ले गए महुआ चोर, खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

CG Crime : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाट कोंगेरा में दो युवकों ने घर में सो रही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी महुआ चोरी करने के इरादे से निकले थे, लेकिन घर में सो रही बच्ची को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई।

सोते समय बच्ची का किया अपहरण
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब मासूम बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आरोपी महुआ चोरी करने के लिए गांव में घुसे थे। इसी दौरान उनकी नजर घर के अंदर सो रही बच्ची पर पड़ी। आरोपी बच्ची को चुपचाप उठाकर वहां से ले गए।
300 मीटर दूर अचेत अवस्था में मिली मासूम
बच्ची के गायब होने का पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए। देर रात करीब 12:30 बजे परिजनों ने तत्काल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान घर से लगभग 300 मीटर दूर एक खेत में मासूम बच्ची अचेत और लहूलुहान हालत में मिली।
दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।







