Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG CRIME : चरित्र शंका ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

CG CRIME : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर अपराध का रूप ले लिया। चरित्र को लेकर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुसौर निवासी सेतु चौहान अपनी पत्नी निशा चौहान और दो बच्चों के साथ जूटमिल क्षेत्र में रह रहा था। दोनों की शादी प्रेम विवाह थी, लेकिन बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसको लेकर घर में तनाव बना रहता था।
कुछ समय पहले विवाद के चलते आरोपी काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। 29 दिसंबर को वह रायगढ़ लौटा। इसी दौरान उसने पत्नी को घुमाने के बहाने बाहर ले गया। इसके बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई।
घटना के बाद आरोपी ने अपने एक परिचित को पूरी बात बताई और बाद में खुद जूटमिल थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। आरोपी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।







