Breaking

CG CRIME : ​शराब के लिए पैसे न देने पर धारदार हथियार से हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार...

Chhattisgarh RRT News Desk 25 February 2026

post

CG CRIME : ​बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 फरवरी की शाम की है, जब प्रार्थी सुनील कौशिक गांव के गुड़ी चौक पर सामान लेने गया था। वहां मौजूद आरोपी ने प्रार्थी को रोककर शराब के लिए रुपयों की मांग की, जिसे ठुकरा दिए जाने पर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी पर हमला कर उसे चोटिल कर दिया। 

Advertisement


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर पकड़े गए 21 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

You might also like!