Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG CRIME : डिलीवरी बॉय से लूट, पुलिस ने शातिर गिरोह को दबोचा

CG CRIME : बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में डिलीवरी बॉय को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना अशोक विहार फेस-2 के पास की है, जहां सामान की डिलीवरी कर लौट रहे युवक को रास्ता रोककर डराया-धमकाया गया और उसका मोबाइल फोन व नकदी लूट ली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और विशेष जांच दल गठित कर त्वरित घेराबंदी शुरू की गई। इसी दौरान चिंगराजपारा स्थित शिव मंदिर के पास से चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें दो युवक और दो किशोर शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद कर ली गई है।
सड़क पर सरेराह लूट कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।







