Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG CRIME: शराब के नशे में युवक ने चाचा पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG CRIME: बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह रपटा चौक में बीती रात एक शराब के नशे में धुत युवक ने अपने ही चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी अश्वनी उर्फ सन्नी यादव ने आधी रात को घर लौटकर अपने चाचा विष्णु यादव से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विवाद इतनी बढ़ा कि सन्नी ने घर से लोहे की पुरानी जंग लगी तलवार निकालकर अपने चाचा पर हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई तलवार को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







