Breaking

CG Crime : बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत, 11 साल की बच्ची को आइसक्रीम का लालच देकर कमरे में ले गया, फिर करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 14 April 2026

post

CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पोती की उम्र की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी ने 11 साल की बच्ची को मात्र 2 रुपये वाली बर्फ की पेप्सी का लालच देकर दुकान के भीतर कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement


लालच देकर कमरे में ले गया आरोपी

यह पूरी घटना पुरूर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, 11 साल की मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित एक किराने की दुकान में कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान दुकान चलाने वाले 56 वर्षीय आरोपी की नीयत खराब हो गई। उसने बच्ची को बहलाने-फुसलाने के लिए 2 रुपये वाली बर्फ की पेप्सी (चुस्की) का लालच दिया और उसे दुकान के अंदर बने एक कमरे में ले गया।


बच्ची ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

कमरे के भीतर आरोपी ने मासूम के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। गनीमत रही कि बच्ची घबराने के बजाय वहां से भागने में सफल रही, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। दरिंदे के चंगुल से छूटकर बच्ची सीधे अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। 


पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मासूम के साथ हुई इस घिनौनी हरकत को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बिना देर किए पुरूर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

You might also like!