Breaking

CG Crime : पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष: चाकू हमले में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 12 April 2026

post

CG Crime : महासमुंद जिला के सरायपाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें चाकू से हुए हमले में एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, एबी सीबा नाग नामक महिला अपने 5 वर्षीय पुत्र को लेने ससुराल कुछ लोगों के साथ पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।


बताया जा रहा है कि महिला के साथ आए ताजुद्दीन और राकेश साहू ने अजहर खान (21 वर्ष), शहनाज (27 वर्ष) और अनवर खान (53 वर्ष) के साथ बच्चों को लेकर विवाद के दौरान मारपीट शुरू कर दी।


विवाद के उग्र होते ही ताजुद्दीन और राकेश साहू ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अनवर खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजहर खान और शहनाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


You might also like!