Breaking

CG Crime : झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का खुलासा: बीमार बेटी पर जादू-टोना बताकर महिला से डेढ़ लाख ऐंठे, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 14 January 2026

post

CG Crime : कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और जादू-टोना के नाम पर ग्रामीण महिला से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सपेरों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisement


पुलिस के अनुसार, 12 जनवरी को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके गांव बाबू साल्हेटोला में दो सपेरे आए थे। उन्होंने उसकी बीमार बेटी को देखकर किसी द्वारा जादू-टोना किए जाने की बात कही और इलाज के नाम पर झाड़-फूंक कराने का झांसा दिया। आरोपियों ने 21 लीटर तेल, पूजा सामग्री और बकरे की बलि के लिए 5 हजार रुपये लिए। इसके अलावा पूजा विधान के नाम पर तीन बार 45-45 हजार रुपये की राशि भी वसूल ली और बाद में फरार हो गए।


ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस का रुख किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों शबीर खान और अफसर खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी धरसींवा क्षेत्र के निवासी हैं।


एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनमें से एक के खिलाफ अन्य थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

You might also like!