Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Crime : छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया 4 करोड़ का गांजा

CG Crime : महासमुंद में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 950 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है।

गांजा तस्करी में प्रयुक्त आईचर ट्रक भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।
इसके साथ मोबाइल फोन और नकद रकम भी बरामद की गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से अंतर्राज्यीय तस्करी में शामिल थे।
मामले में End to End इन्वेस्टिगेशन के तहत फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में ही जिले में 1831 किलो से अधिक गांजा, जिसकी कीमत 9 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा है, जब्त किया जा चुका है।







