Breaking

CG Crime : तखतपुर में बकरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 09 January 2026

post

CG Crime : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई दो बकरियां और बिक्री से मिले 10 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।

Advertisement


पीड़ित कुंज बिहारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर मुंगेली जिले के कोसमां गांव निवासी राजा राम को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की और बताया कि पांच बकरियां वह शनिचरी बाजार में बेच चुका है।


आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

You might also like!