CG CRIME : जांजगीर चांपा के पीपरा गांव के खेत में मिली 21 वर्षीय युवती की अर्धनग्न लाश ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। अब पुलिस ने इस रहस्यमयी हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी प्रवीण चंद्रा उर्फ विक्की ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई लव चंद्रा को इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।
मंगलवार सुबह खेत में युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस हरकत में आई। शव की हालत और परिस्थितियों को देखते हुए मामला गंभीर माना गया और विशेष जांच टीम गठित की गई।
मोबाइल लोकेशन और रिश्तों ने खोला राज
पुलिस ने सबसे पहले युवती के कॉल डिटेल्स और संपर्कों की जांच की। इसी दौरान प्रवीण चंद्रा का नाम सामने आया, जो युवती के लगातार संपर्क में था। पूछताछ के बाद पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
रात की मुलाकात बनी मौत की वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और युवती देर रात मिलने के लिए खेत पहुंचे थे। इसी दौरान युवती के किसी अन्य युवकों से बात करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
गुस्से में किया खौफनाक कदम
आरोपी ने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर उसने युवती का सिर जमीन में दबा दिया, जिससे उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह घबराकर वहां से फरार हो गया।
भाई ने दिलाई फरारी
हत्या के बाद आरोपी को मौके से भागने में उसके बड़े भाई लव चंद्रा ने मदद की। इसी आधार पर पुलिस ने उसे भी सह-आरोपी बनाया है।








