Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Crime : महासमुंद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 90 किलो गांजा, चार तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। CG Crime : जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तबस्तोड कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में 5 अलग-अलग प्रकरणों में 90.920 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख 46 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जनवरी माह में अब तक 2067.716 किलोग्राम गांजा एवं 146 नग अवैध कफ सिरप जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत 10 करोड़ 31 लाख 24 हजार 108 रुपये है। इस दौरान 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन के तहत 08 प्रकरणों में 27 आरोपियों को जेल भेजा गया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
48 घंटे में दर्ज 5 प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण
प्रकरण-01 | थाना सिंघोड़ा
फुलबनी (ओडिशा) से राजस्थान के राझालवाड़ा की ओर ले जाए जा रहे 38 किलो गांजा को पुलिस ने जब्त किया। इस कार्रवाई में होंडा जैज़ और अर्टिगा कार सहित करीब 12 लाख रुपये के वाहन जब्त किए गए। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण-02 | थाना बसना
ब्रम्हपुर (गंजाम, ओडिशा) से रायपुर ले जाए जा रहे 30 किलो 920 ग्राम गांजा को क्वांटो कार से जब्त किया गया। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रकरण-03 | थाना बलौदा
फूलबानी (ओडिशा) से बिलासपुर के मल्हार क्षेत्र की ओर स्कूटी से ले जाए जा रहे 3 किलो गांजा को पकड़ा गया। इस प्रकरण में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रकरण-04 | थाना पिथौरा
सोनपुर (ओडिशा) से मध्यप्रदेश के अगर मालवा ले जाए जा रहे 10 किलो गांजा को मोटरसाइकिल से जब्त किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण-05 | थाना बलौदा
बैतालभाटा–लखमारा (ओडिशा) से कोरबा ले जाए जा रहे 9 किलो गांजा को मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।







