Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG Crime : महासमुंद पुलिस ने 93 लाख डकैती का किया खुलासा, रिश्तेदारों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

CG Crime : महासमुंद पुलिस ने दो बड़ी चोरी और डकैती की वारदातों का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 93 लाख 33 हजार 104 रुपये की संपत्ति जप्त की है। यह मामले थाना सांकरा (महासमुंद) और थाना छुरा (गरियाबंद) क्षेत्र से जुड़े हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा है, जिसने लालच में अपने ही रिश्तेदारों को निशाना बनाया। आरोपी ने ग्राम बल्दीडीह में अपने चाचा के घर चोरी और ग्राम चरौदा में अपनी बहन के ससुराल में डकैती करवाई।
पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सोना-चांदी, कारें, बाइक और मोबाइल बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, कुछ ज्वेलर्स पर भी चोरी का माल खरीदने के मामले में कार्रवाई जारी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई को संगठित चोरी-डकैती गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।







