Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG CRIME : मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री: खून से लथपथ फर्श और नारियल छीलने वाला चाकू... अभिषेक की मौत का सच क्या है?

रायगढ़: CG CRIME : वार्ड नंबर 08 में बीती रात 10 बजे एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। 20 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत ने पुलिस प्रशासन के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के कमरे का मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

जिस कमरे में अभिषेक का शव मिला, उसका पूरा फर्श खून से लाल था। परिजनों के मुताबिक अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े चाकू से अपना गला रेता है, लेकिन क्या कोई खुद का गला इतनी बेरहमी से काट सकता है? पुलिस ने मौके से अभिषेक का मोबाइल और वह धारदार हथियार जब्त किया है, जो इस मौत के राज खोल सकते हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी स्वयं दलबल के साथ मौके पर डटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस हर उस पहलू की जांच कर रही है जो इस मौत को 'मर्डर' या 'सुसाइड' साबित कर सके।
रायगढ़ से आई फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने कमरे के कोने-कोने से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस धनीराम विश्वकर्मा (पिता) और अन्य परिजनों के बयानों का मिलान कर रही है।
क्या यह 'सोची-समझी साजिश' है?
एक 20 साल का युवक अचानक रात 10 बजे ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाएगा? क्या इसके पीछे कोई मानसिक तनाव था या फिर यह किसी रंजिश का नतीजा है? घरघोड़ा पुलिस फिलहाल 'मर्डर' और 'सुसाइड' दोनों एंगल्स पर काम कर रही है।







