Breaking

CG Crime : मामूली विवाद में पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 5 लोग गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 08 April 2026

post

CG Crime : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आवास पारा पेंडारी में मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब पड़ोसियों ने एकजुट होकर एक परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे की है, जब प्रार्थी राजा बघेल के परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले अर्जुन, लक्ष्मण, दिलीप और सुमित्रा बघेल ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपी धारदार हथियार और लाठियों से लैस होकर आए और प्रार्थी के परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें उषा बघेल की हालत गंभीर है और उनका उपचार सिम्स अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है।

Advertisement


 मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हमले में शामिल चार मुख्य आरोपियों सहित एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।

You might also like!