Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG CRIME : महासमुंद में ओडिशा से रायपुर तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : महासमुंद: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2026 की 27वीं प्रभावी कार्रवाई में पुलिस ने 25 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में ओडिशा के चार तस्करों समेत रायपुर के मुख्य खरीददार को गिरफ्तार किया गया है।

थाना कोमाखान क्षेत्र में की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा जेस्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
करीब 20 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने तस्करी से जुड़े आरोपियों के कब्जे से वाहन, नकदी और मोबाइल फोन समेत कुल 19 लाख 84 हजार 100 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार मुख्य खरीददार बंशी साहू, निवासी शिवनगर, आजाद चौक रायपुर बताया गया है, जो ओडिशा से गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था।
महासमुंद पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 2123.716 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। इस दौरान 68 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें 55 आरोपी अन्य राज्यों के निवासी हैं। यह कार्रवाई पुलिस की सख्त निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और वित्तीय जांच का परिणाम है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, लेन-देन और संपत्तियों की जांच में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी
प्रशांत नंदा – बलांगीर, ओडिशा
संजय नाग – बलांगीर, ओडिशा
दीपक महानंद – बलांगीर, ओडिशा
शंकर हरपाल – बलांगीर, ओडिशा
बंशी साहू – रायपुर, छत्तीसगढ़ (मुख्य खरीददार)







