Breaking

CG CRIME : जिले के मेंटल अस्पताल में मरीज की हत्या

Chhattisgarh 10 April 2026 (35)

post

CG CRIME : राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवादा स्थित मेंटल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement


 क्या है पूरा मामला?

मामला देवादा स्थित मेंटल अस्पताल का है, जो सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां 42 वर्षीय कामता प्रसाद इलाज के लिए भर्ती थे।


 देर रात हुआ हमला

बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका है कि हमले के दौरान संघर्ष भी हुआ। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या किसी अन्य मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज द्वारा की गई हो सकती है।


 CCTV बंद, जांच में मुश्किल

घटना के समय अस्पताल के CCTV कैमरे बंद थे, जिससे पुलिस को जांच में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।


 पुलिस का बयान

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अन्य मरीज द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 


 वार्ड में थे 18 मरीज

जिस वार्ड में यह घटना हुई, वहां कुल 18 मरीज भर्ती थे। पुलिस अब सभी मरीजों से पूछताछ कर रही है।


परिजनों का हंगामा

घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

You might also like!