Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा 1.37 करोड़ का गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के बसना थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ओडिशा की सीमा से सटे इलाकों में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ऐसे शातिर तस्कर को दबोचा है, जो घरेलू सामान की आड़ में करोड़ों रुपये का काला साम्राज्य फैला रहा था। पुलिस की इस मुस्तैदी ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की कमर तोड़ दी है।

'बड़ा दोस्त' में छिपा था 'बड़ा खेल'
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अशोक लीलैंड ‘बड़ा दोस्त’ (वाहन क्रमांक MP15ZL4455) को रोका। पहली नजर में वाहन में पुराना घरेलू सामान लदा हुआ दिख रहा था, लेकिन जब पुलिस ने सामान की परतों को हटाना शुरू किया, तो उनके होश उड़ गए।
1.37 करोड़ का गांजा बरामद
पुराने सामानों के नीचे बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया 02 क्विंटल 74 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख रुपये बताई जा रही है।
सागर का रोशन यादव गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी रोशन यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, तस्करी में इस्तेमाल वाहन, नगदी और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 44 लाख 12 हजार 120 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।







