Breaking

CG Crime : अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 23 February 2026

post

CG Crime : महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरायपाली, बसना, पटेवा और बागबाहरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई गांवों में छापेमारी की। बगईजोर, झालपाली, पदरीडीह, सावित्रीपुर, हरनादादर तालाब किनारे और ग्राम पचरी में दबिश देकर पुलिस ने 445 लीटर अवैध महुआ शराब और 28 लीटर से अधिक देशी प्लेन शराब जप्त की।

Advertisement


कार्रवाई के दौरान करीब 1380 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया, वहीं शराब बनाने में उपयोग हो रहे गैस चूल्हा, सिलेंडर, प्लास्टिक ड्रम सहित भारी मात्रा में सामग्री भी जब्त की गई। इस पूरे अभियान में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

You might also like!