Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG CRIME : रतनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: फरार मवेशी तस्कर इरफान कुरैशी रायपुर से गिरफ्तार

CG CRIME : रतनपुर में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे पशु तस्कर इरफान कुरैशी को पुलिस की विशेष टीम ने रायपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी, जो राजधानी के मोव क्षेत्र का निवासी है, रतनपुर के रास्ते मवेशियों की अवैध तस्करी में शामिल था।

मामला सितंबर माह का है, जब कोरबा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयशर वाहन की घेराबंदी की गई थी। वाहन में 17 मवेशी क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे, जिनमें से दो की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। उस समय पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये कीमत के मवेशी और 10 लाख रुपये की वाहन जब्त की थी।
फरार आरोपी को पकड़ा गया रायपुर से
हालांकि तस्करी का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। लगातार तलाश और गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी अपने रायपुर स्थित निवास में छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर इरफान कुरैशी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







