Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG CRIME : न्यायधानी में बेखौफ लुटेरे: सरकंडा में ज्वेलरी व्यापारी से सनसनीखेज लूट

CG CRIME : बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर में एक ज्वेलरी व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले की संजीदगी को देखते हुए आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे और बारीकी से साक्ष्यों का मुआयना करते हुए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर उनकी कार और आभूषणों से भरा बैग लूट लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मौके का जायजा लेने के बाद आईजी गर्ग ने स्पष्ट किया कि यद्यपि वारदात के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल से कारतूस का मिलना अपराधियों की बेहद गंभीर और खतरनाक मंशा को उजागर करता है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की आवाजाही पर पैनी नजर रख रही है। शहर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन नाकेबंदी कर दी गई है। आईजी ने आमजन और व्यापारी वर्ग को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं और पूरी टीम मुस्तैदी से काम कर रही है, जिससे जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।







