Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Crime : सरेराह ज्वेलरी कारोबारी से लूट का 24 घंटे में खुलासा, यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में दबोचे गए 5 अंतर्राज्यीय लुटेरे....

CG Crime : न्यायधानी के राजकिशोर नगर इलाके में मंगलवार रात हुई सनसनीखेज डकैती की गुत्थी को पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूटा गया करीब 2 किलो सोना, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के साथ हुई करीब ढाई किलो सोने की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बदमाशों ने फिल्मी तर्ज पर पहले व्यवसायी की कार को टक्कर मारी, फिर सिर पर हमला कर करोड़ों के जेवर लूट लिए थे। लेकिन तकनीक और त्वरित सूचना तंत्र के जाल ने इन लुटेरों को भागने का मौका नहीं दिया और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जंगलों से इन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
ज्वेलरी शॉप संचालक संतोष तिवारी हर दिन की तरह अपनी दुकान का स्टॉक समेटकर कार से घर लौट रहे थे। घात लगाए बैठे लुटेरों ने अंबा मोड़ के पास अपनी ईको कार से व्यवसायी की कार को जोरदार टक्कर मारी। जैसे ही संतोष तिवारी नीचे उतरे, बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और कार की डिक्की में रखे चार बड़े बैगों को लूट लिया। इन बैगों में 2 किलो निर्मित जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश की ओर भाग निकले। हालांकि, घटना स्थल पर लुटेरों द्वारा छोड़ी गई ईको कार और फिंगरप्रिंट्स ने जांच की दिशा तय कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अंतर्राज्यीय नाकाबंदी की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस से पता चला कि गिरोह सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ है। तत्काल एक टीम यूपी रवाना की गई और मिर्जापुर पुलिस को अलर्ट भेजा गया। मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में जब घेराबंदी की गई, तो आरोपी जंगल में छिपने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने कड़ा संघर्ष करते हुए विजय लांबा, मोनू उर्फ राहुल, विनोद और करीम खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रेकी करने वाले स्थानीय आरोपी इरफान को बिलासपुर से दबोचा गया। पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य राज्यों में हुई डकैतियों और छत्तीसगढ़ में दिसंबर माह में हुई पुरानी वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ की तैयारी कर रही है।







