Breaking

CG CRIME : खेत में युवती का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप, पुलिस को शारीरिक संबंध के बाद हत्या की आशंका

Chhattisgarh 27 January 2026

post

CG CRIME : जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शुक्रवार सुबह खेत (खार) में 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव बरामद किया गया। शव की हालत और घटनास्थल को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement


स्थानीय लोगों ने सुबह खेत में कीचड़ से सना शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया।


मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवती के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सहमति से शारीरिक संबंध बनाने का मामला मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।


जांच के दौरान पुलिस को एक संदेही की भूमिका संदिग्ध लगी, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


You might also like!