Breaking

CG Crime : मेले में युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, जंपिंग झूला में कूदने की बात पर विवाद के बाद मर्डर

Chhattisgarh 15 January 2026

post

CG Crime : खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार में आयोजित मंडई मेले के दौरान हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना 13 जनवरी की शाम बाजार चौक पर हुई, जहां जंपिंग झूले में कूदने की बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद को शांत कराने पहुंचे मोरध्वज पटेल (26) से आरोपियों की कहासुनी हो गई। इसी दौरान विधि से संघर्षरत एक बालक ने भीड़ का फायदा उठाकर मोरध्वज के पेट में चाकू से प्राणघातक वार कर दिया।

Advertisement



गंभीर रूप से घायल मोरध्वज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ से मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी हेमचंद उर्फ हर्षू निषाद को गिरफ्तार किया गया। बाल अपचारी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

You might also like!