CG Crime : बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत पचरी घाट डैम के पास दिनांक 30 जनवरी की शाम हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी विकास तिवारी और शैलेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों और मृतक के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से शाम करीब 7:30 बजे मृतक को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद के हिंसक रूप लेने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मृतक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



_m.webp)




