CG Crime : सक्ती जिले के बाराद्वार थाना पुलिस ने अवैध दो आरोपियों के कब्जे से करीब 9 किलो 225 ग्राम गांजा और एक कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 6 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।
बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मारुति डिजायर कार में गांजा लेकर बिक्री के लिए परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अमर सिंह गुप्ता निवासी छोटे देवगांव जिला रायगढ़ और मनीराम उर्फ बंटी ध्रुव निवासी नवापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 9 किलो 225 ग्राम गांजा और मारुति डिजायर कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।








