Breaking

CG Crime : पैसों की वसूली को लेकर विवाद के बाद युवक का मर्डर, हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 03 February 2026

post

दुर्ग। CG Crime : बीते दिनों पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की मौत के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement


यह मामला 24 जनवरी 2026 का है, जब होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में आरोपियों ने ऋषि निर्मलकर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीन आरोपी फरार थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को भी पकड़ लिया है।गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


You might also like!