Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CG Crime : यूट्यूब बना जरिया: दुर्ग में नकली नोट छापने वाला पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹1.70 लाख की जाली मुद्रा जब्त

दुर्ग। CG Crime : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजारों में खपाने वाले एक दंपति को रंगे हाथों पकड़कर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। रानीतराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाते हुए पति-पत्नी की गिरफ्तारी से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बाजार में नकली नोट चलते ही खुला राज
घटना 29 दिसंबर की है, जब रानीतराई साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर को 500 रुपये का एक नोट संदिग्ध लगा। नोट की जांच करने पर उसके नकली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद व्यापारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाजार में खरीदारी कर रहे एक दंपति को रोककर पूछताछ की, जिसमें सारा मामला खुल गया।
रायपुर निवासी दंपति निकले मास्टरमाइंड
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार तुरंग (50) और उसकी पत्नी राखी तुरंग (40), निवासी मुजगहन (सोनपैरी), रायपुर के रूप में हुई है। तलाशी में पुलिस ने उनके पास से ₹1,70,500 के नकली नोट (500, 200 और 100 रुपये के), कलर प्रिंटर और बॉन्ड पेपर बरामद किया।
घर में ही छाप रहे थे जाली नोट
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी घर में ही साधारण तरीके से नकली नोट तैयार कर रहे थे। नोटों की क्वालिटी इतनी खराब थी कि हल्के बॉन्ड पेपर की वजह से उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता था। पूछताछ में दंपति ने यह भी कबूल किया कि वे पहले पाटन क्षेत्र के बाजारों में भी नकली नोट खपा चुके हैं।
यूट्यूब से सीखी थी पूरी तकनीक
आरोपियों ने बताया कि आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव के चलते उन्होंने यह रास्ता चुना। फिर यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने की जानकारी ली। ऑनलाइन प्रिंटर और पेपर मंगवाया और धीरे-धीरे बाजारों में नकली नोट चलाने लगे।
पुलिस के अनुसार अरुण तुरंग पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है।







