Breaking

किसानों को मिली खुशियों की सौगात, 10 करोड़ से अधिक की राशि हुई जारी..

International Tarni Soni 19 October 2025 (31)

post

कवर्धा/पंडरिया: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए इस वर्ष की दीपावली दोगुनी खुशियां लेकर आई है। विधायक भावना बोहरा के अथक प्रयासों से पंडरिया के गन्ना किसानों को कुल 15.99 करोड़ रुपए से अधिक की बड़ी राशि का भुगतान किया गया है, जिससे क्षेत्र के लगभग 7 हजार से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला है।

Advertisement

किसानों के खातों में पहुंची बड़ी राशि:

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया द्वारा यह राशि जारी की गई है। किसानों को मिली इस सौगात का विवरण निम्नलिखित है:

प्रोत्साहन राशि: 17 अक्टूबर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि जारी की गई।

मूल भुगतान: दीपावली से ठीक पहले, वर्ष 2024-25 का शेष मूल भुगतान की राशि 8 करोड़ 36 लाख रुपए जारी कर दी गई है।

अतिरिक्त रिकव्हरी राशि: वर्ष 2024-25 के अतिरिक्त रिकव्हरी राशि 1 करोड़ 65 लाख रुपए भी भुगतान के लिए बैंक को प्रेषित कर दिए गए हैं।

इस प्रकार, राज्य शासन से देय गन्ना प्रोत्साहन राशि और हाल ही में जारी मूल भुगतान व अतिरिक्त रिकव्हरी राशि मिलाकर किसानों को त्यौहार से पहले कुल 15.99 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। शेष रिकव्हरी राशि का भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।

विधायक बोहरा ने जताई खुशी:

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किसानों को मिली इस सौगात पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "हमारे अन्नदाताओं की दीपावली भी खुशियों भरी हो, इसके लिए हम हमेशा तत्पर हैं। यह राशि उनके खातों में हस्तांतरित होने से त्यौहार की खुशियां बढ़ गई हैं।"

कारखाना के प्रबंध संचालक यूके कौशिक ने बताया कि पंडरिया विधायक बोहरा द्वारा किसानों को राशि भुगतान के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था, जिसके परिणामस्वरूप दीपावली से पहले किसानों को यह बड़ी सौगात मिल पाई है।

You might also like!