Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
CG Murder : जादू-टोना के शक में बेरहमी से हत्या, शव दफनाया; सुकमा में 4 आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। CG Murder : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना गादीरास क्षेत्र अंतर्गत जादू-टोना के अंधविश्वास में एक युवक की नृशंस हत्या कर शव को जमीन में दफनाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की 23 जनवरी 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। जादू-टोना के संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से दफना दिया।
पुलिस ने विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान, शव उत्खनन और क्राइम सीन यूनिट की मदद से मामले का सफल खुलासा किया। इसके बाद दिनांक 01 फरवरी 2026 को सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. कोसा सोड़ी पिता दामा सोड़ी
2. हुंगा सोड़ी पिता देवा सोड़ी
3. नंदलाल करटामी पिता धुरवा
4. दुला सोड़ी पिता पांडू
(सभी निवासी ग्राम कुचारास, थाना गादीरास, जिला सुकमा)
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अभिषेक वर्मा, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पुलिस की अपील
सुकमा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अंधविश्वास, जादू-टोना जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।







