CG News : खैरागढ़। जिले में लाइंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गातापार जंगल क्षेत्र के मंडेलाटोला जंगल में बांध किनारे 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि पांच लोगों को पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे और फड़ से ₹1,74,000 नकद, मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश सहित कुल ₹2.43 लाख मूल्य की सामग्री जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में खैरागढ़, रायपुर, राजनांदगांव और भिलाई के निवासी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।








