CG NEWS : महासमुंद: जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 9 बड़े बुकी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की 5 विशेष टीमों ने बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली और भंवरपुर क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में योगेश्वर देवांगन, नरेंद्र पटेल, उमाशंकर पति, शरीफ खान, पार्थो डे, रवि अग्रवाल, बाबूलाल मानिकपुरी, नोहर राम पटेल और राजा माटा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही PhonePe और UPI के जरिए 3 लाख रुपये से ज्यादा के ऑनलाइन लेन-देन के सबूत भी मिले हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में 3 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस उनके बैंक खातों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।



_m.webp)



