Breaking

CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार; 2 कार और 26 हजार कैश बरामद

Chhattisgarh RRT News Desk 10 April 2026

post

CG NEWS :सक्ती: जिले में अवैध जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फगुरम पुलिस और साइबर सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के कड़े निर्देशों के बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कानाकोट में दबिश दी। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कानाकोट खार नहर किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना की तस्दीक करते हुए फगुरम चौकी प्रभारी अनवर अली और साइबर सेल प्रभारी सी.पी. कंवर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की, जिससे जुआरियों में हड़कंप मच गया।

Advertisement


पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सक्ती जिले के साथ-साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लोग भी शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 26,000 रुपये नगद और 7 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) बरामद किए। इसके अलावा, घटनास्थल पर संदिग्ध हालत में खड़ी दो लग्जरी कारें भी मिली हैं, जिनकी कुल कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मौके से फरार हुए तीन अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


इस पूरी कार्रवाई में फगुरम चौकी और साइबर सेल के जवानों ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक अनवर अली, सी.पी. कंवर के साथ ही आरक्षक जितेंद्र कंवर, दीपक साहू, अलेक्स मिंज, गोपाल साहू, टीकम सिंह साव, अश्वनी सिदार, लक्ष्मीनारायण राठौर, फारूख खान, नान्हीराम यादव, दिनेश पटेल, अनिल रात्रे, अविनाश देवांगन और महिला आरक्षक सविता भारद्वाज शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


You might also like!