Breaking

CG NEWS : बलौदा में भीषण आग, राजू इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जलकर खाक

Chhattisgarh RRT News Desk 05 February 2026

post

CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा कस्बे में स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना बलौदा बस स्टैंड के पास की है, जहां आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement


आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी, जिससे नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

You might also like!