CG News : जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन सक्ती और थाना बिर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए 5 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम करही तहसील हसौद स्थित महानदी घाट में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने 4 अप्रैल की रात महानदी घाट करही में दबिश देकर अवैध रेत भंडारण और परिवहन में लगे 5 वाहनों को पकड़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








