एमसीबी। CG CRIME : चिरमिरी के सोनावानी क्षेत्र स्थित 36 मोड़ के जंगल में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना हो सकता है, मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि जब शव से तेज दुर्गंध आने लगी, तब सड़क से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी हुई। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।








