Breaking

CG NEWS : अंधेरे का फायदा उठा खेल रहे थे जुआ, 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Chhattisgarh RRT News Desk 15 March 2026

post

CG NEWS : सक्ती। जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बाराद्वार थाना पुलिस ने ग्राम कड़ारी के पास नाले के किनारे जुआ खेल रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर दांव लगा रहे थे।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी नरेंद्र यादव को सटीक सूचना मिली थी कि कड़ारी नाले के पास जुआरियों की महफ़िल सजी है। पुलिस टीम ने बिना देरी किए योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी 7 आरोपियों को धर दबोचा।


लाखों का मशरूका बरामद

पुलिस ने रेड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 500 रुपये, 9 मोटरसाइकिलें और 8 स्मार्ट फोन बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नया जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

You might also like!