Breaking

CG News : तालाब में तैरती मिली अज्ञात लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Chhattisgarh 12 February 2026

post

CG News : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना अंतर्गत ग्राम धरदेई (राहौद चौकी) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने स्थानीय तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Advertisement


 ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी राहौद चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और गोताखोरों/स्थानीय मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार कर लिया है।


मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों के कोटवारों और सरपंचों से संपर्क कर रही है ताकि लापता व्यक्तियों का मिलान किया जा सके। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस के लिए यह गुत्थी फिलहाल उलझी हुई है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई सोची-समझी साजिश। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

You might also like!