Breaking

CG NEWS : वेदांता प्लांट ब्लास्ट: 20 मजदूरों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, 8 पर FIR दर्ज

Chhattisgarh RRT News Desk 17 April 2026

post

CG NEWS : सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो गई थी, जिसके बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Advertisement


एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के अनुसार, डभरा थाना में वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत), 289 (मशीनरी में लापरवाही) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला कायम किया है।


कैसे हुआ हादसा?

14 अप्रैल को प्लांट में बॉयलर से टर्बाइन तक हाई-प्रेशर भाप ले जाने वाला स्टील पाइप अचानक फट गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की जान चली गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।


जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक लैब और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही ब्लास्ट के कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम भी बनाई गई है।


सभी रिपोर्ट आने के बाद मामले में और सख्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।

You might also like!