Breaking

CG News : विष्णुदेव सरकार का श्रमिकों को तोहफा, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने 9328 श्रमिकों के खाते में भेजे 18.23 करोड़

Chhattisgarh RRT News Desk 05 February 2026

post

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह ने बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 9328 निर्माण श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ की राशि अंतरित कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया।

Advertisement


 नवा रायपुर अटल नगर, स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बोर्ड की बैठक श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बोर्ड के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में हुई।


    इस अवसर पर श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा अनुरूप प्रदेश के श्रमिक परिवार जनों की शिक्षा,स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, खेल प्रोत्साहन, सशक्तिकरण, आवास, पेंशन समेत सभी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वन कर समय सीमा में योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साय सरकार श्रमिक हितेषी सरकार है। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर विगत दो वर्षों में अब तक श्रम विभाग के अधीन सभी मंडलों से 800 करोड़ से अधिक की राशि श्रमिक के खाते में अंतरित की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 500 करोड़ से अधिक की राशि से लाभान्वित किया गया। 


    इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा की छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से सीधे उनके हाथों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”


0 योजना वार लाभान्वित श्रमिकों एवं की गई डीबीटी की जानकारी

मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक 3555 

राशि 71100000

मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना श्रमिक 1098 

राशि 4067595

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना 

श्रमिक 278 

राशि 6248582

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता येाजना

श्रमिक 6

राशि 120000

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना श्रमिक 747

राशि 1120500

 निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रात्साहन योजना 

श्रमिक 1

 राशि 50000

 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 

श्रमिक 318 

राशि 32200000

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 

श्रमिक 2673 

राशि 53460000

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 

श्रमिक 537

राशि 10740000

मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना 

श्रमिक 23 

राशि 2300000

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना 

श्रमिक 84 

राशि 126000

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना 

श्रमिक 8 

राशि 800000 दी गईं l

You might also like!